RASHTRADEEP NEWS
जयपुर में परिचित युवकों के महिला से गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। धोखे से मिलने के बहाने बुलाकर आरोपियों ने उसके साथ रेप किया। विरोध पर जल्द जॉब लगाने का झांसा दिया। शिप्रापथ थाने में पीड़िता ने दोनों आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप की शिकायत दर्ज करवाई है। मामले की जांच ACP (मानसरोवर) संजय शर्मा कर रहे हैं।
पुलिस ने बताया कि, सांगानेर निवासी 30 साल की महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। आरोपी मुकेश वर्मा और संतोष को वह जानती है। बातचीत के दौरान आरोपियों ने उसे जॉब लगाने का झांसा दिया। अच्छी तनख्वाह पर जॉब लगाने की कहकर उसे अपनी बातों के जाल में फांस लिया। आरोप है कि जॉब के बहाने मिलने के लिए मानसरोवर रिको एरिया में बुलाया। धोखे से मिलने बुलाकर आरोपियों ने उसके साथ जबरन गैंगरेप किया। विरोध करने पर जल्द जॉब लगाने का झांसा दिया। जॉब लगाने का झांसा देकर बार-बार मिलने बुलाकर रेप किया। पीड़िता के जॉब लगाने का दबाव बनाने पर आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज की। परेशान होकर पीड़िता ने शिप्रापथ थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज करवाई।