RASHTRADEEP NEWS – जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम और नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला के काफिले का दौसा में एक्सीडेंट हो गया। अजमेर जाते समय दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे काफिले के सामने अचानक नील गाय आ गई, जिससे यह हादसा हो गया।
प्रस्तावित कार्यक्रम के मुताबिक फारूक अब्दुला शुक्रवार को अजमेर दरगाह जियारत करने जा रहे थे। वे करीब एक साल बाद अजमेर जा रहे थे। इसी दौरान काफिले में यह दुर्घटना हो गई। अक्सर ही डॉ. अब्दुल्ला दरगाह जियारत के लिए आते रहते हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची।
















