RASHTRADEEP NEWS
अजमेर की सिविल लाइंस थाना इलाके में घुघरा की रहने वाली भूमिका (15) पुत्री मनीष मिश्रा अपने घर में फंदे पर लटकी मिली। सबसे पहले बड़ी बहन विशाखा ने भूमिका को फंदे से लटके देखा और मां को बताया। परिजन फंदे से उतार कर भूमिका को जेएलएन हॉस्पिटल लेकर गए, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शव को मॉर्क्युरी में रखवाकर पुलिस को सूचना दी गई।पढ़ाई नहीं करने पर पिता ने मोबाइल छीन लिया तो बेटी ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। वह 9th क्लास की स्टूडेंट थी। हादसा अजमेर के सिविल लाइंस इलाके में सोमवार सुबह करीब 10 बजे का है।
ASI रणजीत सिंह ने बताया, भूमिका के पिता मनीष मिश्रा पुष्कर काम पर गए थे। बड़ी बेटी और परिवार के अन्य सदस्यों से मामले की जानकारी मिली। सुसाइड के कारणों को लेकर जांच की जा रही है।