Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर में बेखौफ चोर, कमरे में बाहर से बंद कर दी वारदात…
Image

बीकानेर में बेखौफ चोर, कमरे में बाहर से बंद कर दी वारदात…

🔴 Bikaner Crime News

बीकानेर जिले में चोरी की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही हैं और अब हालात यह हैं कि चोर आधी रात को घरों में घुसकर बेखौफ वारदात को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला श्रीडूंगरगढ़ के कालूबास इलाके का है, जहां चोरों ने एक परिवार को कमरे में बाहर से बंद कर पूरे घर को अस्त-व्यस्त कर दिया।

घटना रात करीब दो बजे की बताई जा रही है। श्रीभगवान सोमाणी के परिवारजन गहरी नींद में थे। इसी दौरान चोरों ने कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और मुख्य दरवाजे का ताला कुंडे सहित उखाड़ कर घर के अंदर घुस गए। सुबह जब परिवार की नींद खुली तो दरवाजा नहीं खुला। जैसे-तैसे बाहर निकले तो घर में चोरी की पूरी तस्वीर सामने आ गई। चोरों ने अलमारियों, बेड और सन्दूकों में रखी वस्तुओं को बाहर निकाल दिया। पूरे घर का सामान बिखरा पड़ा था। हालांकि बड़ी नकदी या कीमती सामान हाथ नहीं लगा, लेकिन घर को नुकसान पहुंचा। परिवार ने बताया कि चोरों की संख्या एक से अधिक थी, क्योंकि छत पर कई पैरों के निशान मिले। चोर छत के रास्ते से ही फरार हुए।

सूचना मिलते ही श्रीडूंगरगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फिंगरप्रिंट, पैरों के निशान सहित महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए।


3 Comments Text
  • brxbet1 says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    Tried BRXbet1 the other day. Interface is clean and easy to use, which is a huge plus. Definitely check them out here: brxbet1
  • brazino777song says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    Brazino777song is a fun place to play at. Come check it out: brazino777song
  • bingoplusbrazil says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    BingoPlusBrazil caught my eye! Not usually a bingo dude, but gotta try everything once, right? Maybe I’ll get lucky! Who wants to play? Play here: bingoplusbrazil
  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *