RASHTRA DEEP NEWS
शहर के कोटगेट थाना क्षेत्र में रानी बाजार में देर रात एक मिठाई की फैक्ट्री में भीषण आग लगने की खबर सामने आई है। आग लगने की सूचना मिलते ही कोटगेट थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई। आग की खबर मिलते ही एकबारगी तो अफरा तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार यह आग रानीबाजार क्षेत्र के छप्पन भोग के पास स्थित द्वारिका की मिठाई की फैक्ट्री में लगी। इस भीषण आग को बुझाने के लिए फायर बिग्रेड की चार गाड़िया मौके पर पहुंच गई। आग किस कारण लगी ये अभी पता नही चला है। लेकिन मिठाई फैक्ट्री में आग लगने से काफी नुकसान होगया।















