Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर में डायग्नोस्टिक सेंटर पर FIR, RGHS क्लेम में बड़ा घोटाला उजागर…
Image

बीकानेर में डायग्नोस्टिक सेंटर पर FIR, RGHS क्लेम में बड़ा घोटाला उजागर…

⚪ Bikaner News Today

बीकानेर शहर में स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ा एक बड़ा मामला सामने आया है। निजी डायग्नोस्टिक सेंटर पर गंभीर अनियमितताओं के आरोप में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है, जिससे स्वास्थ्य व्यवस्था की पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, जेएनवीसी पुलिस थाना में उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. लोकेश गुप्ता की ओर से डॉ. बोथरा डायग्नोस्टिक एंड इमेजिंग सेंटर के संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। मामला 1 सितंबर 2024 से 15 सितंबर 2025 के बीच किए गए आरजीएचएस (RGHS) क्लेम से जुड़ा हुआ है। जांच में सामने आया कि सेंटर द्वारा मरीजों की आवश्यकता से अधिक जांचें करवाई गईं। इतना ही नहीं, एक ही परिवार के सभी सदस्यों के एचआईवी टेस्ट करवाने जैसे गंभीर आरोप भी सामने आए हैं। इसके अलावा कई ओपीडी स्लिप्स पर डॉक्टर के हस्ताक्षर तक नहीं पाए गए, जो प्रक्रिया में बड़ी लापरवाही को दर्शाता है।

प्रार्थी के अनुसार, यह जांच राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम (RGHS) के निर्देशानुसार की गई, जिसमें वित्तीय और चिकित्सकीय अनियमितताओं का खुलासा हुआ।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *