RASHTRADEEP NEWS
नरेंद्र मोदी ने रविवार को तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। मोदी के साथ ही 71 मंत्रियों ने भी पद तथा गोपनीयता की शपथ ली। अब नई कैबिनेट की पहली बैठक सोमवार शाम को होगी। यह बैठक प्रधानमंत्री के आवास पर होने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार, बैठक शाम पांच बजे हो सकती है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मोदी सरकार की नई कैबिनेट में शामिल लोगों के लिए रात्रिभोज का भी आयोजन किया है।
मोदी कैबिनेट में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा भी आज ही किया जा सकता है। माना जा रहा है कि गृह के साथ ही वित्त, विदेश और रक्षा मंत्रालय भाजपा अपने पास रखेगी।