Bikaner Breaking
  • Home
  • Bharat
  • सूरत में पहली बार विश्व प्रसिद्ध अग्नि नृत्य का भव्य आयोजन, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब…
Image

सूरत में पहली बार विश्व प्रसिद्ध अग्नि नृत्य का भव्य आयोजन, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब…

🔴 Siddh Samaj Surat

सिद्ध समाज द्वारा सूरत शहर में पहली बार श्री गुरु जसनाथ जी महाराज के विश्व प्रसिद्ध अग्नि नृत्य का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक चेतना का अद्भुत संगम रहा, जिसमें सूरत सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम संयोजक मदन कूकणा ने बताया कि यह आयोजन संपूर्ण सिद्ध समाज के सामूहिक प्रयास से संपन्न हुआ। इस अवसर पर परमहंस संत सोमनाथ जी महाराज ने गुरु जसनाथ जी महाराज के जीवन के प्रेरणादायी प्रसंग सुनाए और उनके 36 पवित्र उपदेशों पर प्रकाश डाला। उन्होंने अहिंसा, सत्य, अनुशासन, पर्यावरण संरक्षण, नशा मुक्त समाज, मानव कल्याण, नारी सशक्तिकरण, पारिवारिक मर्यादा, शुद्ध आचरण, पाखंड और अंधविश्वास के विरोध तथा मोक्ष मार्ग के महत्व को रेखांकित किया। हंसोजी धाम लिखमादेसर के महंत श्री भंवरनाथ जी महाराज की सिद्ध मंडली द्वारा ॐकार शब्द गायन के साथ दिव्य अग्नि नृत्य की प्रस्तुति दी गई, जिसने उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

आयोजकों मदन कूकणा बम्बलू, मुनीनाथ मंडा एवं काननाथ ज्याणी (पूनरासर) ने बताया कि कार्यक्रम में लगभग 5000 श्रद्धालु शामिल हुए। सिद्ध समाज सूरत की ओर से भोजन महाप्रसादी की उत्तम व्यवस्था की गई। इस भव्य आयोजन में सभी धर्मों के लोगों की सहभागिता रही। साथ ही सिद्ध युवा महासभा के अध्यक्ष मुनानाथ जी साऊ, चाऊ धाम के महंत मोहननाथ जी कुकणा, सूरत के जनप्रतिनिधि एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *