Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर में पहली बार बजरंग दल का भव्य पथ संचलन, राष्ट्रीय संयोजक किशन प्रजापत होंगे शामिल…
Image

बीकानेर में पहली बार बजरंग दल का भव्य पथ संचलन, राष्ट्रीय संयोजक किशन प्रजापत होंगे शामिल…

🟢 Bajrang Dal Bikaner

बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक श्री किशन प्रजापत का आज बीकानेर आगमन हो रहा है। राष्ट्रीय संयोजक बनने के बाद यह उनका पहला बीकानेर दौरा है, जिसे लेकर सनातन समाज एवं बजरंग दल कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

विश्व हिंदू परिषद के महानगर मंत्री राजेंद्र सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्र रक्षा, मातृशक्ति, गौ माता, मठ-मंदिरों एवं सनातन संस्कृति की सुरक्षा के लिए समर्पित बजरंग दल का विशाल पथ संचलन राष्ट्रीय संयोजक की उपस्थिति में पहली बार बीकानेर में आयोजित किया जा रहा है, जो शहर के लिए गौरव का विषय है।

बजरंग दल महानगर संयोजक बजरंग तंवर के नेतृत्व में सह संयोजक योगेश सोनी, प्रखंड संयोजक अनमोल शर्मा, ऋषि पारीक, विकास सोनी, रामनिवास पानेचा, दीपेश सोलंकी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता पिछले एक माह से कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे हुए हैं। वहीं विश्व हिंदू परिषद की मातृशक्ति एवं दुर्गा वाहिनी की बहनें घर-घर जाकर पीले चावल वितरित कर कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह कर रही हैं।

विभाग मंत्री विनोद सेन ने बताया कि 25 दिसंबर 2025 से बी.एल. मेमोरियल मोहता गुरुकुल इंस्टीट्यूट, सिंथल में बजरंग दल का आठ दिवसीय प्रांतीय प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया गया, जिसका समापन 01 जनवरी 2026 को प्रातः 10 बजे खरनाडा मैदान में राष्ट्रीय संयोजक श्री किशन प्रजापत के उद्बोधन के साथ होगा। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण वर्ग में कार्यकर्ताओं को समाज एवं राष्ट्र के समक्ष आने वाली चुनौतियों का सामना करने हेतु शारीरिक, बौद्धिक एवं मानसिक रूप से सक्षम बनाने का कठोर प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण प्रतिदिन सुबह 4:30 बजे से रात 10:30 बजे तक चला।

समापन कार्यक्रम के बाद दोपहर 12:00 बजे भव्य पथ संचलन प्रारंभ होगा, जो खरनाडा मैदान → जेल रोड → नया कुआ → रागंडी चौक → भुजिया बाजार → बड़ा बाजार टैक्सी स्टैंड → आचार्य चौक → मोहता चौक → तेलीवाड़ा चौक → रामपुरिया जैन महाविद्यालय मार्ग → कोटगेट → लालजी होटल पॉइंट होते हुए पुनः खरनाडा मैदान पहुंचेगा।
सभी मार्गों पर समाज द्वारा बजरंगियों का भव्य स्वागत किया जाएगा।

समापन समारोह में राष्ट्रीय संत सरजूदास जी महाराज, प्रांत अध्यक्ष राम गोयल, प्रांत संगठन मंत्री राजेश पटेल, प्रांत बजरंग दल संयोजक विक्रम परिहार सहित अनेक गणमान्य नागरिक मंच साझा करेंगे।


1 Comments Text
  • digital banking says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    hi!,I really like your writing so so much! proportion we communicate extra about your article on AOL? I need a specialist in this house to solve my problem. May be that’s you! Taking a look forward to look you.
  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *