Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर के पूर्व सांसद और बॉलीवुड स्टार की हालत गंभीर, परिवार मुंबई पहुंचा…
Image

बीकानेर के पूर्व सांसद और बॉलीवुड स्टार की हालत गंभीर, परिवार मुंबई पहुंचा…

Dharmendra Singh News

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और बीकानेर से पूर्व सांसद धर्मेंद्र की तबीयत नाजुक बताई जा रही है। उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

सूत्रों के अनुसार, धर्मेंद्र को सांस लेने में दिक्कत के चलते वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। डॉक्टरों ने बताया कि आने वाले 72 घंटे उनके लिए बेहद अहम होंगे। फिलहाल अस्पताल की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन परिवार के सदस्य अस्पताल में मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि उनकी बेटियों को अमेरिका से बुलाया गया है। धर्मेंद्र ने हाल ही में अपनी आने वाली फिल्म ‘इक्कीस’ के ट्रेलर में दमदार अभिनय से प्रशंसकों का दिल जीता था। 88 वर्ष की उम्र में भी वह बॉलीवुड के सबसे फिट और सक्रिय वरिष्ठ कलाकारों में शुमार हैं।

धर्मेंद्र वर्ष 2004 से 2009 तक बीकानेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद रहे। उस समय भाजपा ने उन्हें कांग्रेस के रामेश्वर डूडी के खिलाफ मैदान में उतारा था। चुनाव में धर्मेंद्र ने डूडी को 57,175 वोटों के अंतर से हराकर बड़ी जीत दर्ज की थी। हालांकि सांसद रहने के दौरान बीकानेर नहीं आने को लेकर उनकी काफी आलोचना भी हुई, जिसके बाद उन्होंने राजनीति से दूरी बना ली थी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *