Bikaner Breaking
  • Home
  • Politics
  • बीजेपी के पूर्व मंडल अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, लोगों में आक्रोश…
Image

बीजेपी के पूर्व मंडल अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, लोगों में आक्रोश…


RASHTRADEEP NEWS

यह घटना बिहार की राजधानी पटना के सिटी के चौक थाना क्षेत्र की है। जहां सोमवार की सुबह एक दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां बेखौफ अपराधियों ने बीजेपी के पूर्व मंडल अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या कर दी है. केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि आरोपी पूर्व मंडल अध्यक्ष के साथ लूटपाट करना चाहते थे, लेकिव विरोध करने पर आरोपियों ने उन्हें गोली मार दी।

बताया जा रहा है कि वारदात में जान गंवाने वाले पूर्व मंडल अध्यक्ष का नाम मुन्ना शर्मा है। वह पेशे से पुजारी भी थे। हमलावर बीजेपी के पूर्व मंडल अध्यक्ष मुन्ना शर्मा के गले से सोने की चेन छीनना चाह रहे थे, लेकिन मुन्ना शर्मा ने उनका विरोध किया. जिसके बाद आरोपियों ने उन्हें गोली मार दी। गोली लगने के बाद उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाटम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *