RASHTRADEEP NEWS
भाजपा का दामन थामने वाले कांग्रेस के नेताओं पर राजस्थान कांग्रेस के दिग्गज नेता अशोक गहलोत ने जमकर भड़ास निकाली। कांग्रेस छोड़कर जाने वाले इन 25 नेताओं को आइना दिखाते हुए अशोक गहलोत ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट किया। जिसमें लिखा कि जो नेता कांग्रेस छोड़कर जा रहे हैं उन्हें कांग्रेस ने पहचान दी।
केन्द्रीय मंत्री, राज्य में मंत्री बनाया। पार्टी में बड़े पदों पर बिठाया। परन्तु पार्टी के मुश्किल वक्त में वो पार्टी छोड़कर भाग रहे हैं। कई लोग कह रहे हैं कि उनके ऊपर केन्द्रीय एजेसिंयों का दबाव है इसलिए भाजपा में जा रहे हैं। ये वक्त किसी दबाव के आगे झुकने का नहीं है बल्कि लोकतंत्र को बचाने और देश के भविष्य के लिए संघर्ष करने का है।