Bikaner Breaking
  • Home
  • Rajasthan
  • हेरोइन के साथ धरा गया कॉलेज का पूर्व अध्यक्ष…
Image

हेरोइन के साथ धरा गया कॉलेज का पूर्व अध्यक्ष…

Rajasthan Crime News

श्रीगंगानगर के कोतवाली पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए सूरतगढ़ पीजी कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष विकास को 20 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी शहर में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत की गई है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी विकास की संलिप्तता अंतरराष्ट्रीय हेरोइन तस्करी गिरोह से हो सकती है। इस एंगल से भी जांच की जा रही है। आरोपी के पास से जब्त की गई हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लाखों में आंकी जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, विकास ने डबल एमए की डिग्रियां प्राप्त की हैं और पहले छात्र राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा चुका है। उसकी गिरफ्तारी से इलाके में हड़कंप मच गया है। कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही आरोपी के संपर्कों और नेटवर्क की भी गहन जांच की जा रही है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *