RASHTRADEEP NEWS

पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल बाल-बाल बच गए। स्वर्ण मंदिर परिसर में सेवा कर रहे बादल पर एक व्यक्ति से फायरिंग कर दी। हालांकि निशाना चूक जाने से बादल को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें फौरन अपनी गिरफ्त में ले लिया।
हमलावर नारायण सिंह चौड़ा दल खालासा का सदस्य बताया जा रहा है। वह गुरुदासपुर का रहने वाला है। गौरमलब है कि पूर्व डिप्टी सीएम को अकाल तख्त ने ‘तनखैया’ यानी धार्मिक दुराचार का दोषी माना है और उन्हें स्वर्ण मंदिर में सेवा करने का फैसला सुनाया है। इसी के तहत बादल सेवा कर रहे थे। उसी वक्त हमालवर ने उन पर गोली चला दी। उधर, अकाल दल बादल ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से त्यागपत्र देने की मांग की है। पार्टी के डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने कहाकि स्वर्ण मंदिर में खुलेआम फायरिंग पंजाब में कानून व्यवस्था की चरमराई स्थित का प्रमाण है। सीएम को नैतिकता के आधार पर फौरन इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि सच्चे पातशाह ने पूर्व डिप्टी सीएम को अपने आगोश में ले लिया, इसलिए उनकी जान बच गई। वरना आज कुछ भी हो सकता था।