Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी की बिगड़ी तबीयत, मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती…
Image

पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी की बिगड़ी तबीयत, मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती…

Rameshwar Dudi News

राजस्थान के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से कोमा में चल रहे हैं। तबीयत बिगड़ने के बाद परिजनों ने उन्हें दिल्ली के मेदांता हॉस्पिटल में शिफ्ट किया है।

सूत्रों के अनुसार डूडी को इंफेक्शन बढ़ने की वजह से अस्पताल में भर्ती करवाया गया। फिलहाल डॉक्टरों ने उन्हें खतरे से बाहर बताया है। इस दौरान उनके साथ उनकी धर्मपत्नी विधायक सुशीला डूडी भी मौजूद हैं। रामेश्वर डूडी लंबे समय से बीकानेर के नोखा से विधायक रहे है व प्रदेश की राजनीति में सक्रिय चेहरा रहे हैं और कांग्रेस संगठन में उनकी गहरी पकड़ मानी जाती है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *