Bikaner Breaking
  • Home
  • Politics
  • पूर्व सांसद ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता…
Image

पूर्व सांसद ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता…


RASHTRA DEEP BIKANER। तीन बार सांसद रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष महरिया ने कांग्रेस का साथ छोड़ 7 साल बाद भाजपा में लौट आए। भाजपा में वापसी के बाद सुभाष महरिया ने कहा कि 1993 से भाजपा का कार्यकर्ता हूं, रग-रग में भाजपा है। साढ़े 4 साल में कांग्रेस के घोषणा पत्रों पर कोई काम नहीं हुआ, भ्रष्टाचार 30 से 40 फीसदी पहुंच गया, कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं हुआ। इससे लगा कि कांग्रेस में जाकर बुरे फंसे। कांग्रेस में किसान हितों के साथ रीट पेपर लीक होने के बात कई बार रखी, लेकिन कुछ नहीं हुआ। कांग्रेस में कार्यकर्ताओं की बात नहीं सुनते हैं। आने वाले 2023 के विधानसभा चुनाव व 2024 के लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक परिणाम देंगे और शेखावाटी का वोटिंग प्रतिशत बढ़ाएंगे।

अब भाजपा होगी मजबूत, भाजपा के प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस की कमजोर सरकार के दिन लद चुके हैं। कांग्रेस की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है, उनमें घमासान हो रहा है। भाजपा में आए नेताओं को लेकर कहा कि अब भाजपा मजबूत होगी। आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार बनाएगी।

कमल खिलाने आए हैं, प्रदेश अध्यक्ष सी.पी. जोशी ने कहा, पिछले साढ़े 4 वर्षो में प्रदेश में भ्रष्टाचार का राज रहा है, महरिया उस कांग्रेस को हराने और राजस्थान में कमल खिलाने आए हैं।

बदलाव की राजनीति, नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने कहा, आज राजस्थान की राजनीति का बड़ा दिन है। बिजली की दरों को बढ़ाने वाली सरकार को 440 वॉट का झटका लगा है। डूबते जहाज से समझदार लोगों ने किनारा कर लिया है, यह राजस्थान में बदलाव की राजनीति है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *