⚪ Rajasthan Crime News
श्रीगंगानगर जिले के रावला क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता ने पूर्व सरपंच और उसके साथी पर घर में घुसकर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है। घटना 12 सितंबर की बताई जा रही है। लेकिन 9 दिन बीत जाने के बावजूद अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
रिपोर्ट के अनुसार, पीड़िता के पति की गैरमौजूदगी में दोनों आरोपी शराब के नशे में उसके घर में जबरन घुस गए और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इस घटना से पीड़िता गहरे मानसिक सदमे में है और उसका इलाज बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में जारी है। पीड़िता की रिपोर्ट के आधार पर रावला थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, 9 दिन गुजर जाने के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी न होना कई सवाल खड़े कर रहा है।
जानकारी के अनुसार, पीड़िता मंदबुद्धि है। परिवार का कहना है कि घटना के बाद से वह सामान्य स्थिति में नहीं है और लगातार उपचाराधीन है। मामले को लेकर स्थानीय लोगों में गुस्सा देखा जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस को तत्काल आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
















