Bikaner Breaking
  • Home
  • Rajasthan
  • वैष्णो देवी हादसा में राजस्थान के चार व्यापारी भाइयों दर्दनाक मौत…
Image

वैष्णो देवी हादसा में राजस्थान के चार व्यापारी भाइयों दर्दनाक मौत…

Vaishno Devi landslide accident 2025

कटरा में वैष्णो देवी धाम के ट्रैक पर मंगलवार को हुए लैंडस्लाइड हादसे ने राजस्थान के दो जिलों को गहरे शोक में डूबो दिया। इस हादसे में चार व्यापारी भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। जिनमें तीन सुजानगढ़ (चूरू) के रहने वाले थे और एक नागौर का निवासी था। मरने वालों की पहचान 35 वर्षीय अरविंद, 43 वर्षीय अनिल, 32 वर्षीय गजानंद और 35 वर्षीय संदीप के रूप में हुई है। इनमें अरविंद और अनिल सगे भाई थे। जबकि गजानंद और संदीप आपस में रिश्ते में भाई लगते थे।

परिवारजन के मुताबिक, चारों सात दिन पहले श्रीनगर घूमने के लिए निकले थे। वापसी के दौरान वे वैष्णो देवी दर्शन करने पहुंचे थे। अर्धकुमारी के पास अचानक हुए भूस्खलन में चारों मलबे और पत्थरों के नीचे दब गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

अरविंद की सुजानगढ़ के इंदिरा प्लाजा मार्केट में ज्वेलरी शॉप थी। उसका भाई अनिल नया बाजार में आभूषणों की दुकान चलाता था।गजानंद की सारोठिया मार्केट में दुकान थी। नागौर निवासी संदीप स्थानीय ज्वेलरी शॉप में काम करता था। हादसे की खबर मिलते ही सुजानगढ़ और नागौर में शोक की लहर दौड़ गई। दोनों जिलों के बाजारों में सन्नाटा पसर गया है और व्यापारिक समुदाय ने गहरी संवेदनाएं जताई हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *