Bikaner Breaking
  • Home
  • Bharat
  • तिरुपति मंदिर में भगदड़ से चार की मौत…
Image

तिरुपति मंदिर में भगदड़ से चार की मौत…

RASHTRADEEP NEWS – आंध्र प्रदेश में बड़ा हादसा हुआ है। तिरुपति मंदिर में भगदड़ मचने से 4 लोगों की मौत हो गई। हादसे पर सीएम चंद्रबाबू नायडू ने दुख व्यक्त किया है। टीटीडी के चेयरमैन बीआर नायडू ने भी हादसे पर खेद जताया है। उन्होंने लोगों से संयम बरतने की अपील की है।

बताया जा रहा है कि हजारों श्रद्धालु वैकुंठ द्वार पर दर्शन टोकन लेने के लिए कतारों में लगे थे। जब लोगों को बैरागी पट्टीडा पार्क में कतार में लगने की अनुमति दी गई, तब अचानक भगदड़ मचने से अफरातफरी का माहौल बन गया। मृतकों में एक महिला भी शामिल है, जिसका नाम मल्लिका बताया जा रहा है। हादसे में कई लोग घायल हुए हैं। जिनको घायल तिरुपति के रुया अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

बता दें कि तिरुपति में वैकुंठ द्वार दर्शन के लिए 10 दिन खोले गए हैं। जिसके चलते टोकन लेने हजारों लोगों की भीड़ बुधवार को मंदिर में जुटी थी। टोकन वितरित करने के लिए कई काउंटर बनाए गए हैं। लेकिन हजारों की भीड़ के आगे ये काउंटर कम पड़ गए। हादसे की सूचना के बाद तिरुपति पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों को नियंत्रित किया। टोकन की लाइन में लगभग 4 हजार लोग लगे थे। वहीं, हादसे के बाद मंदिर समिति के चेयरमैन बीआर नायडू ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है। इसके बाद वे मीडिया से रूबरू होंगे।



1 Comments Text
  • binance register says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks!
  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *