RASHTRADEEP NEWS
यह मामला श्रीगंगानगर शहर के दुर्गा मंदिर के पास का है। जहां प्लॉट में सोना दबा होने का झांसा देकर लाखों रूपए की धोखाधड़ी करी। इस संबंध में इस सम्बंध मेंं हरमिलापी कॉलोनी के प्रेम कुमार पुत्र नानकचंद नेसुरेश ग्रोवर, सतपाल, महेंद्रसिंह, अताउल्ला और हिमदुल्ला के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया।
याचक ने बताया कि, आरोपियों ने प्लॉट मालिक को प्लाट में सोना दबा होने का झांसा दिया। प्लाट मालिक उनकी बातों में आ गया तो आरोपियों ने उससे सोने के शुद्धिकरण के नाम पर 12 लाख रुपए ले लिए। जब याचक ने मना किया तो अताउल्ला ने कहा कि सोने का पता लगने के बाद उपाय करने से मना करोगे तो परिवार को नुकसान होगा। इस पर वह डर गया और 12 लाख रुपए दे दिए।
आरोपियों ने उससे कुछ अन्य तांत्रिक क्रियाओं के नाम पर उससे 10 लाख रुपए भी लिए। याचक ने बताया उसने यह तीन साल पहले वर्ष 2021 की जुलाई में श्रीगंगानगर में विनोबा बस्ती के दुर्गा मंदिर के पास प्लाट खरीदा था। इस सारे काम में अताउल्ला का साथ उसके भाई हिमदुल्ला ने भी दिया। जब लंबे समय तक प्लॉट में दबा सोना नहीं मिलने पर याचक ने पैसे वापस मांगे तो, दोनों ने उसके रुपए नहीं लौटाए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनो आरोपियों गिरफ्तार कर तांत्रिकों को तीन दिन के रिमांड पर लिया है। बता दे दोनो आरोपी बीकानेर के तिलकनगर के रहने वाले है।