Nepal Social Media Ban
नेपाल सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए Facebook, Instagram और X सहित 26 बड़े सोशल मीडिया और मैसेजिंग ऐप्स पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है। सरकार का कहना है कि इन प्लेटफॉर्म्स ने निर्धारित 7 दिन की समयसीमा में पंजीकरण प्रक्रिया पूरी नहीं की, जिसके चलते यह फैसला लिया गया। सूचना एवं संचार मंत्रालय के अनुसार, जिन कंपनियों ने नेपाल सरकार के साथ रजिस्ट्रेशन और लायजन ऑफिस नियुक्त कर दिया है, उन्हें काम करने की अनुमति मिली हुई है। इनमें वाइबर, टिकटॉक, वीटॉक और निंबज (Nimbuzz) शामिल हैं।
कौन-कौन से ऐप्स हुए बैन?
Facebook, Instagram, X (Twitter), WhatsApp, YouTube, LinkedIn, Reddit मैसेंजर, स्नैपचैट, डिस्कॉर्ड, थ्रेड्स, पिनट्रेस्ट, सिग्नल, वीचैट, क्वोरा, टम्बलर, क्लबहाउस, रम्बल, इमो, लाइन, जालो, सोल, हैमरो पैट्रो, MI Video, MI Vyke सरकार का कहना है कि ये ऐप्स जब तक पंजीकरण प्रक्रिया पूरी नहीं करेंगे, तब तक नेपाल में ब्लॉक रहेंगे।
मंत्रालय ने जारी की सख्त नोटिस
नेपाल दूरसंचार प्राधिकरण NTA को निर्देश दिया गया है कि जो ऐप्स पंजीकरण नहीं कर पाए हैं,उन्हें तुरंत बंद कर दिया जाए। वहीं, जैसे ही कोई कंपनी नियमों का पालन करती है, उसकी सेवाएं उसी वक्त से फिर से चालू हो सकती हैं।


















