RASHTRADEEP NEWS
कोटा के उद्योग नगर पुलिस ने बिहार से नाबालिग लड़कियों की शादी के नाम पर खरीद फरोख्त करने वाली गैंग का खुलासा किया है। मामले का खुलासा दस दिन पहले किया गया था, जिसमें आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है। पुलिस ने एक युवक और दो महिलाओं को गिरफ्तार किया।
एसपी डॉ. अमृता दुहन ने बताया कि करीब दस दिन पहले उद्योगनगर इलाके में एक फ्लैट में नाबालिग लड़कियों को रखने और उन्हें बेचने की तैयारी में होने की जानकारी मिली थी। जिसके बाद मौके से पुलिस ने दो नाबालिग जिनमें एक 13 और दूसरी 15 साल की थी, को दस्तियाब किया। बालिकाओं को बाल कल्याण समिति के सुपुर्द कर दिया गया था। जहां काउंसलिंग में लड़कियों ने बताया कि दोनों को बिहार से लाया गया है। बीस हजार देकर इन्हें कोटा लाया गया था और तीन लाख में इन्हें बेचने का सौदा हुआ। मामले में बाल कल्याण समिति ने मेल कर कोटा पुलिस को शिकायत दी। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।


















