Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर में गैंगवार स्टाइल वारदात, फैक्ट्री से नकदी लेकर भागे आरोपी…
Image

बीकानेर में गैंगवार स्टाइल वारदात, फैक्ट्री से नकदी लेकर भागे आरोपी…

🟡 Bikaner Crime News

बीकानेर के जेएनवीसी थाना क्षेत्र के रिड़मलसर पुरोहितान गांव में मारपीट और लूटपाट की गंभीर वारदात सामने आई है। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी मनसुखराम ने पुलिस को रिपोर्ट दी कि आरोपी गोपी गहलोत, उसकी पत्नी और 10-15 अन्य लोग एकराय होकर उसकी फैक्ट्री पहुंचे।

फैक्ट्री में घुसते ही आरोपियों ने उसके भतीजे पुनमचंद पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान मारपीट के बीच उसके पास मौजूद ₹2,22,000 नकद छीनकर फरार हो गए। घटना झुंझार जी मंदिर के पास की बताई जा रही है। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *