Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • स्वतंत्रता दिवस पर गंगाशहर भाजपा का संदेश, आत्मनिर्भर भारत की ओर कदम…
Image

स्वतंत्रता दिवस पर गंगाशहर भाजपा का संदेश, आत्मनिर्भर भारत की ओर कदम…

BJP Bikaner News

भारतीय जनता पार्टी गंगाशहर मंडल कार्यालय में 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई। जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा शहर जिलाध्यक्षा सुमन छाजेड़ रही।

जिलाध्यक्षा सुमन छाजेड़ ने युवाओं से स्वदेशी अपनाने और आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि “स्थानीय उत्पादों का उपयोग न केवल आर्थिक स्वतंत्रता की दिशा में कदम है, बल्कि यह हमारे सांस्कृतिक गौरव को भी सशक्त करता है।”

भाजपा पूर्व महामंत्री मोहन सुराणा ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग, शिक्षा की महत्ता और राष्ट्रनिर्माण में उसकी भूमिका पर अपने विचार रखे। साथ ही, कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष प्रकाश मेघवाल ने उपस्थित जनों से राष्ट्र की उन्नति और समृद्धि के लिए योगदान देने की शपथ दिलवाई।

भाजपा पूर्व जिला महामंत्री मोहन सुराणा, जिला उपाध्यक्ष सरिता नाहटा, मंडल महामंत्री गोविंद सारस्वत व जसकरण मारु, मंडल उपाध्यक्ष एडवोकेट हिमांशु टाक, सीए अंकुश चोपड़ा, मूलचंद दैया, राजश्री कच्छावा, स्वाति छाजेड़, मंत्री ‎जगदीश सोनी, सदस्य सरिता आंचलिया व पुष्प राजपुरोहित, हरिकांत शर्मा, गौरीशंकर नाई, मुकुल गहलोत सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *