Bikaner Breaking
  • Home
  • Rajasthan
  • राजस्थान में बढ़े गैस सिलेंडर के दाम…
Image

राजस्थान में बढ़े गैस सिलेंडर के दाम…

RASHTRADEEP NEWS

एलपीजी सिलेंडर के नए रेट आज यानी 1 सितंबर से बढ़ गए हैं। 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर अब 39 रुपए महंगा हो गया है। कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का रेट 39 रुपए बढ़कर 1719 रुपए का हो गया है। यह पहले 1680 रुपए का था। घरेलू सिलेंडर के रेट वही रहेंगे।

14.2 किलोग्राम घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 806.50 रुपए है। घरेलू सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।मार्च 2024 से एलपीजी की कीमत 806.50 रुपए अपरिवर्तित बनी हुई है। पिछले 12 महीनों में, एलपीजी की कीमत में कमी आई है। अक्टूबर 2023 से सितंबर 2024 तक 100 रुपए की कमी आई है।

राजस्थान के प्रमुख शहरों में कमर्शियल सिलेंडर की नई रेट 
  • जयपुर- 1719 रुपए
  • सीकर- 1723.50 रुपए
  • पाली- 1736.5 रुपए
  • बांसवाड़ा- 1794.50 रुपए
  • बीकानेर- 1753.50 रुपए
  • अजमेर- 1683 रुपए
  • भरतपुर- 1741 रुपए
  • कोटा- 1760 रुपए
  • जोधपुर- 1731 रुपए
  • उदयपुर- 1795.5 रुपए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *