Bikaner Breaking
  • Home
  • Rajasthan
  • जिले बनाकर चुनाव जीतने का गहलोत का दांव कर रहा बैक फायर, क्यों मचा है गदर?
Image

जिले बनाकर चुनाव जीतने का गहलोत का दांव कर रहा बैक फायर, क्यों मचा है गदर?


RASHTRA DEEP NEWS।

राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने तीन महीने पहले राज्य में 19 नए जिले बनाने का ऐलान किया था। इसे कांग्रेस अगले विधानसभा चुनाव में गेमचेंजर मान रही थी। लेकिन ये फैसला अब बैक फायर कर रहा है। जयपुर के पास ही दूदू को नया जिला बनाने पर सांभर और फुलेरा के स्थानीय लोगों ने विरोध में रविवार को महापड़ाव डालने के बाद दूदू की ओर कूच कर दिया। उसके बाद पुलिस और आंदोलनकारियों में पथराव हो गया। हालात यहां तक पहुंच गए कि पुलिस को लाठीचार्ज के बाद आंसू गैस के गोले दागने पड़े।

आंदोलनकारी दूद के बजाय फुलेरा या सांभर को जिला बनाने की मांग कर रहे हैं। लेकिन ये संकट सिर्फ एक जिले को लेकर नहीं है। अधिकतर नए जिलों में इसी तरह आंदोलन चल रहे हैं। एक तहसील के लोग दूसरी तहसील को जिला बनाने के फैसले को नहीं मान रहे हैं। वे अपनी तहसील को जिला बनाने पर अड़े हैं। जयपुर जिले के भी दो जिले बनाने पर बीजेपी ही नहीं खुद गहलोत सरकार के मंत्री और कांग्रेस विधायक विरोध कर रहे हैं।

कांग्रेस विधायक वेद प्रकाश सोंलकी ने भी किया ये ऐलान दूदू को तीन महीने पहले ही नया जिला घोषित किया था। नया जिला बनाने की प्रकिया शुरू हुई तो दूदू के पास के ही सांभर और फुलेरा के लोग इसके विरोध में उतर आए। वे सांभर फुलेरा को नए जिले दूदू में शामिल करने के बजाय सांभर फुलेरा को जिला बनाने की मांग कर रहे हैं। चाकसू के कांग्रेस विधायक वेद प्रकाश सोंलकी ने भी ऐलान कर दिया कि उनकी विधानसभा किसी सूरत में दूदू जिले में नहीं जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *