⚪ Bikaner Crime News
बीकानेर शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र से सोना हड़पने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार हरिशंकर सोनी नामक व्यक्ति ने दो लोगों पर धोखाधड़ी कर कीमती सोना हड़पने का आरोप लगाया है।
परिवादी ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई कि लक्ष्मण पाटिल और सचिन चौहान ने भरोसा जीतकर सोना अपने पास रख लिया और लौटाने से इनकार कर दिया। यह घटना 28 जून की बताई जा रही है। हरिशंकर सोनी की “करणी गोल्ड टेरेटिंग” नाम से जीबी मार्केट, सिटी कोतवाली के पीछे दुकान है। उनका कहना है कि दोनों आरोपितों ने व्यापारिक सौदे के बहाने सोना लिया और बाद में धोखा कर फरार हो गए।
कोतवाली पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर धारा 318(4) और 316(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब आरोपितों की तलाश में जुटी है।














