Bikaner Breaking
  • Home
  • Rajasthan
  • चूरू के रेलवे स्टेशन पर पकड़ा गया करोड़ों का सोना, दो तस्करो को किया गिरफ्तार…
Image

चूरू के रेलवे स्टेशन पर पकड़ा गया करोड़ों का सोना, दो तस्करो को किया गिरफ्तार…


RASHTRADEEP NEWS

राजस्थान की डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस DRI की टीम ने चूरू रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन कर सोने के दो तस्करों को पकड़ा है। तस्करों से करीब 2 करोड़ 68 लाख रुपए का सोना बरामद हुए है। सोने का कुल वजन 4 किलो 200 ग्राम है। जो बिस्किट की आकार में है।

डीआरआई के अधिकारियों के अनुसार उनके पास इनपुट था की कोलकाता से बीकानेर जाने वाली सियालदाह एक्सप्रेस ट्रेन से दो तस्कर सोना लेकर चूरू उतरने वाले हैं। इस पर डीआरआई की टीम ने गोल्ड तस्करों पर नजर रखाना शुरू किया। इंटेलिजेंस के माध्यम से दोनों तस्करों पर नजर रखी गई। 28 फरवरी को चूरू स्टेशन पर 3.15 बजे के करीब ट्रेन के पहुंचने पर दोनों तस्करों को डीआरआई की टीम ने पकड़ लिया। स्टेशन पर सर्च के दौरान दोनों बदमाशों के पास से 4 किलो 200 ग्राम गोल्ड के बिस्किट मिले। इस पर डीआरआई की टीम दोनों तस्करों को लेकर जयपुर पहुंची।

कोर्ट के सामने पेश किया। कोर्ट ने आगे की जांच को देखते हुए दोनों को अभी जेल भेज दिया गया हैं। दोनों आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि यह सोना कोलकाता से लेकर आए थे। इसकी डिलीवरी उन्हें चूरू में देनी थी। पहले भी सोने की तस्करी कर चुके हैं। चूरू के पास फतेहपुर (सीकर) में इस सोने की तस्करी दूसरे बदमाश को करनी थी। डीआरआई की टीम ने बदमाशों से मिली जानकारी के बाद गैंग के अन्य सदस्यों के ठिकानों पर रेड करना शुरू कर दिया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *