Rajasthan News
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने वर्ष 2025-26 के लिए संशोधित परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। इस कार्यक्रम के अनुसार मई और जून माह में विभिन्न विभागों की करीब 10 बड़ी प्रतियोगी परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। ये परीक्षाएं विभिन्न संविदा पदों के लिए होंगी, जिनमें ब्लॉक प्रोग्राम ऑफिसर, सोशल वर्कर, हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेटर, डाटा एंट्री ऑपरेटर, फार्मा असिस्टेंट और फीमेल हेल्थ वर्कर जैसे महत्वपूर्ण पद शामिल हैं।
आगामी 10 प्रमुख प्रतियोगी परीक्षाओं की सूची
क्रम | परीक्षा का नाम | परीक्षा तिथि | मोड | संभावित मेरिट लिस्ट तिथि |
---|---|---|---|---|
1 | पटवारी सीधी भर्ती परीक्षा 2025 | 11-05-2025 | ऑफलाइन | 11-08-2025 |
2 | कनिष्ठ तकनीकी सहायक (संविदा) भर्ती परीक्षा 2024 | 18-05-2025 | ऑफलाइन | 18-10-2025 |
3 | ब्लॉक प्रोग्राम ऑफिसर (संविदा) | 02-06-2025 | ऑफलाइन/CBT | 13-11-2025 |
4 | सोशल वर्कर (संविदा) | 02-06-2025 | ऑफलाइन/CBT | – |
5 | हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेटर (संविदा) | 03-06-2025 | ऑफलाइन/CBT | – |
6 | सीनियर काउंसलर (संविदा) | 03-06-2025 | ऑफलाइन/CBT | – |
7 | डाटा एंट्री ऑपरेटर (संविदा) | 04-06-2025 | ऑफलाइन/CBT | – |
8 | फार्मा असिस्टेंट (संविदा) | 05-06-2025 | ऑफलाइन/CBT | – |
9 | फीमेल हेल्थ वर्कर (संविदा) | 05-06-2025 | ऑफलाइन/CBT | – |
10 | कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO) (संविदा) | 06-06-2025 | ऑफलाइन/CBT | – |
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा तिथियों के अनुसार अपनी तैयारी को व्यवस्थित करें और बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नवीनतम जानकारी पर ध्यान बनाए रखें।