Rajasthan JOB News
राजस्थान के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर आया है। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) ने प्रयोगशाला परिचायक (Lab Attendant) के कुल 54 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। अगर आपने 10वीं पास कर ली है और सरकारी सेवा में जाना चाहते हैं, तो यह मौका आपके लिए है।
आवेदन की तारीखें:
- ऑनलाइन आवेदन शुरू: 11 जुलाई 2025
- अंतिम तिथि: 9 अगस्त 2025
- आवेदन वेबसाइट: rssb.rajasthan.gov.in
पदों का विवरण:
- कुल पद: 54
- गैर अनुसूचित क्षेत्र: 48 पद
- अनुसूचित क्षेत्र: 6 पद
शैक्षणिक योग्यता
- मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण।
- साथ ही, हिंदी भाषा और राजस्थान की संस्कृति का बुनियादी ज्ञान आवश्यक है।
आयु सीमा:
- न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
- अधिकतम आयु: 40 वर्ष
- आरक्षित श्रेणियों को सरकारी नियमों के तहत आयु में छूट दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया:
- रिटन एग्जाम
- इंटरव्यू
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन



















