Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर में फिर सक्रिय हुआ जिप्सम माफिया, अज्ञात आरोपियों पर मुकदमा दर्ज…
Image

बीकानेर में फिर सक्रिय हुआ जिप्सम माफिया, अज्ञात आरोपियों पर मुकदमा दर्ज…

Bikaner News

बीकानेर में लगातार हो रही अवैध जिप्सम खुदाई बीकानेर की ज़मीन को खोखला कर रही है। एक बार फिर जिप्सम माफिया का काला चेहरा सामने आया है, जिसने राजस्व को भारी नुकसान पहुंचाया है।

ताजा मामला रणजीतपुरा पुलिस थाना क्षेत्र के चक 22 एमजीएम का है, जहां मुरब्बा नंबर 202/43 के किलोमीटर नंबर 7 में अज्ञात लोगों द्वारा रात के अंधेरे में जिप्सम का अवैध खनन किया गया।

इस संबंध में पटवारी अशोक कुमार ने रणजीतपुरा थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट के अनुसार, घटना 28 जून की रात की है। खनन से न केवल पर्यावरणीय संतुलन पर असर पड़ रहा है, बल्कि सरकारी खजाने को भी भारी चपत लग रही है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *