RASHTRADEEP NEWS
नागोर सांसद व RLP अध्यक्ष हनुमान बेनीवाल ने हरियाणा में कांग्रेस की हार पर तंज कसा, विपक्षी नेताओं को भाजपा को हराने और दिल्ली की सत्ता पर काबिज होने के लिए धैर्य और एकता बनाए रखने की सलाह दी है।
हनुमान बेनीवाल ने अपने संसदीय क्षेत्र नागौर में एक मेले के समापन में कहा कि, अगर हम धैर्य रखेंगे, तो दिल्ली की सत्ता हमारी होगी। वह हमेशा सभी को साथ लेकर चलते हैं और जनता के लिए काम करते हैं। इसलिए जनता उनके साथ है और वे लगातार जीत रहे हैं। बेनीवाल ने कहा कि, उन्हें कभी सत्ता का लालच नहीं रहा है। अगर लालच होता तो 2003 में ही वसुंधरा राजे से समझौता कर वे मंत्री बन जाते पर कभी गलत के आगे झुकना नहीं सीखा और हमेशा संघर्ष किया है और करते रहेंगे।
कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि, 2024 में कांग्रेस ने उनके साथ गठबंधन तोड़ा और बाड़मेर में उनके उम्मीदवार को लेकर भाग गई। इसके बावजूद उन्होंने समझौता किया और नागौर से जीते। बेनीवाल ने कहा, कांग्रेस कहती है कि हमारी आंधी चल रही है, तूफान चल रहा है, तो हरियाणा में देख लो। उन्होंने कहा कि वे चाहते थे कि सभी दल मिलकर चुनाव लड़ें। हमारे व्यक्ति अगर धैर्यवान हो जाएंगे, तो दिल्ली की सत्ता पर हमारा कब्जा होगा।
अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या विपक्षी दल बेनीवाल की सलाह पर अमल करते हैं और भाजपा को टक्कर देने के लिए एकजुट हो पाते हैं।