Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • हनुमान बेनीवाल का ऐलान: 2028 का रण होगा आखिरी रण, प्रदेश में जल्द नया बनेगा मुख्यमंत्री…
Image

हनुमान बेनीवाल का ऐलान: 2028 का रण होगा आखिरी रण, प्रदेश में जल्द नया बनेगा मुख्यमंत्री…

Hanuman Beniwal

नागौर के खरनाल स्थित वीर तेजाजी महाराज की जन्मस्थली पर तेजा दशमी के पावन अवसर पर आरएलपी संयोजक और सांसद हनुमान बेनीवाल ने धोक लगाई और श्रद्धालुओं को संबोधित किया। हालांकि मंदिर में धर्मसभा नहीं हुई, लेकिन एक भव्य जनसभा का आयोजन किया गया, जिसमें बेनीवाल ने कई बड़े राजनीतिक और सामाजिक एलान किए।

बेनीवाल ने कहा कि मंदिर निर्माण के लिए हरियाणा के भामाशाह पहले ही 9 करोड़ रुपये दे चुके हैं। समिति बार-बार सहयोग की अपील कर रही है, इसलिए वे खुद वचन देते हैं कि – “अगले साल मेले से पहले 11 करोड़ रुपये इकट्ठा करके दूंगा। मंदिर कोई एक व्यक्ति नहीं बनाता, ये सब मिलकर बनाते हैं।” उन्होंने कांग्रेस और बीजेपी को भी कटाक्ष करते हुए कहा कि जब सरकार में योग होगा, तब 200 करोड़ रुपये भी मिल सकते हैं।

2028 का रण आखिरी रण होगा

अपने भाषण में बेनीवाल ने भविष्य की राजनीति का खाका भी खींचा। उन्होंने कहा – “2028 का रण आखिरी रण होगा। उसके बाद न हम लड़ पाएंगे और न आपके अंदर उतनी ऊर्जा बचेगी। आज घोषणा करके जा रहा हूं कि राजस्थान में जल्द ही नया मुख्यमंत्री बनेगा।”

बेनीवाल ने मंदिर निर्माण और सत्ता परिवर्तन को जोड़ते हुए कहा –
“जैसे ही मंदिर तैयार होगा, वैसे ही राजस्थान का राज आपके हाथों में होगा। मंदिर और हमारी सरकार दोनों साथ-साथ खड़े होंगे।”

पुलिस-प्रशासन पर तंज

सभा में मौजूद भीड़ को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा –
“पहले तो हैड कॉन्स्टेबल ही ज्ञापन लेने आता था, लेकिन आज आईजी-एसपी सड़कों पर घूम रहे हैं, ये सब हनुमान बेनीवाल की राजनीति की ही देन है।”

हनुमान बेनीवाल की घोषणा

आने वाले वर्षों में पूरे राजस्थान में तेजाजी महाराज के 10 हजार मंदिर बनेंगे। साथ ही नागौर, बाड़मेर, डीडवाना-कुचामन और जोधपुर के प्रमुख चौराहों पर तेजाजी की भव्य मूर्तियां स्थापित की जाएंगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *