🟡 Vasundhara Raje’s birthday celebrations
राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री Vasundhara Raje के जन्मदिवस के अवसर पर सत्तासर गांव में धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्वर्गीय सहीराम दुसाद के पुत्र मोहनलाल दुसाद के नेतृत्व में स्थानीय हनुमान मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ किया गया और पूर्व मुख्यमंत्री की लंबी आयु व स्वस्थ जीवन की कामना की गई।

कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने हनुमान चालीसा पाठ के बाद एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाकर जन्मदिवस की खुशियां साझा कीं। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे और सभी ने मिलकर राजे के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।

इस अवसर पर पूर्व सरपंच सत्यनारायण शर्मा, भंवरलाल दुसाद, चेनाराम दुसाद, श्रवण कुमार शर्मा, कैलाश स्वामी, नंदू सुथार, चेतराम गोदारा, अदूराम ओलानिया, तुलसीराम यादव, आसुराम नाई, लक्ष्मण स्वामी, बृजलाल नाई, सिकंदर अली बलोच, शरीफ खान मीर, रहीम खान, मोडाराम नायक, विष्णु नायक, रामेश्वर, दुलाराम, सांवरलाल, भीखाराम, बीरूराम मेघवाल, रामस्वरूप दुसाद, रामकुमार दुसाद, पवन शर्मा, राजेश कड़ेला, भागीरथ झोरड़, तुलछाराम मेघवाल, गोपालराम झोरड़, पूर्णदास स्वामी और मनरूप मेघवाल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं ने कहा कि वसुंधरा राजे के नेतृत्व में राजस्थान ने विकास के कई नए आयाम स्थापित किए और उनके जन्मदिवस पर यह धार्मिक आयोजन उनके प्रति सम्मान और शुभकामनाओं का प्रतीक है।















