Bikaner Breaking
  • Home
  • Politics
  • 52 दिन पहले भंग हुई हरियाणा विधानसभा…
Image

52 दिन पहले भंग हुई हरियाणा विधानसभा…


RASHTRADEEP NEWS

हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने 14वीं विधानसभा 2 दिन पहले भंग कर दी है। प्रदेश सरकार की विधानसभा भंग करने की सिफारिश को स्वीकार करते हुए राज्यपाल ने नायब सैनी को नई सरकार बनने तक कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभालने को कहा है।

प्रदेश में पांच अक्टूबर को विधानसभा चुनाव होना है, जिसके नतीजे आठ अक्टूबर को आएंगे और दशहरा यानी 12 अक्टूबर तक नई सरकार का गठन हो जाएगा। राज्य सरकार ने छह माह के भीतर विधानसभा का सत्र नहीं बुला पाने के संवैधानिक संकट को टालने के लिए विधानसभा का कार्यकाल पूरा होने से 52 दिन पहले विधानसभा भंग कराई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *