Bikaner Breaking
  • Home
  • Bharat
  • हरियाणा के नूंह हिंसा में बजरंग दल के नेता प्रदीप की हत्या के मामले में, आप पार्टी के नेता जावेद के खिलाफ हुई FIR, पढ़े पूरी खबर…
Image

हरियाणा के नूंह हिंसा में बजरंग दल के नेता प्रदीप की हत्या के मामले में, आप पार्टी के नेता जावेद के खिलाफ हुई FIR, पढ़े पूरी खबर…

RASHTRADEEP NEWS

हरियाणा के नूंह, मेवात में हुई हिंसा में बजरंग दल के नेता प्रदीप की हत्या के मामले में पुलिस ने आम आदमी पार्टी नेता जावेद अहमद और 150 लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदम दर्ज किया है। इस मामले में पुलिस के हाथ एक सीसीटीवी वीडियो भी लगा है। इसमें प्रदीप को घायल अवस्था में अस्पताल में दाखिल कराने और उसे इलाज के बाद अस्पताल के बाहर बैठे भी देखा गया है।

गौर करने की बात है कि 31 तारीख को हुई हिंसा में बजरंग दल के नेता प्रदीप शर्मा को गांव रायसीना के पास गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। इसके 1 दिन बाद उसकी मौत हो गई थी। इस मामले में आम आदमी पार्टी के नेता जावेद ने फोन पर बताया कि उस पर लगे आरोप बेबुनियाद हैं। वो उस दिन घर से बाहर था।

इस मामले में बजरंग दल के नेता के साथियों ने सोहना थाने में एक शिकायत दर्ज करवाई थी। इसमें कहा गया कि जब वो लोग आ रहे थे तब जावेद अपने साथियों के साथ रास्ते में खड़ा था। उसने हमें देखकर अपने साथियों से हमला करने के लिए कहा था।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *