Bikaner Breaking
  • Home
  • Rajasthan
  • घर में छाप रहा था नकली चढ़ा पुलिस के हत्थे, पूरे राजस्थान में करता था सप्लाई…
Image

घर में छाप रहा था नकली चढ़ा पुलिस के हत्थे, पूरे राजस्थान में करता था सप्लाई…

RASHTRADEEP NEWS

जोधपुर की सरदारपुरा पुलिस ने प्रदेश में नकली नोट सप्लाई करने वाले मास्टरमाइंड को पंजाब के पटियाला से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपने घर पर नकली नोट का पूरा प्लांट बना रखा था। वहां से यह अपने गिरोह के साथ मिलकर राजस्थान के सभी जिलों में नकली नोट सप्लाई करता था। आरोपी के ठिकाने से पुलिस ने नकली नोट बनाने वाला सामान, जिनमें कम्प्यूटर, लोहे की मशीन, नोट का पेपर सहित मशीन को जब्त किया है। पुलिस ने मौके से 53 हजार 700 हजार रुपए के नकली नोट भी बरामद किए हैं। इसमें 500, 200 व 100 के नोट शामिल है।

सरदारपुरा थाने की एसआई रीना कुमारी ने बताया कि नकली नोट मामले में गुरजीत सिंह गुरजीत सिंह (35) पुत्र हंसराज सिंह निवासी कसाबिया वाला मोहल्ला, सोनार, पटियाला (पंजाब) को उसके घर से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी नकली नोट बनाने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड है। एसआई ने बताया कि, आरोपी ने लाखों रुपए के नकली नोट राजस्थान के अलग-अलग जिलों में चला दिए। पुलिस आरोपी को गुरुवार रात को जोधपुर लेकर आई। इस पूरी चेन के खुलासे के लिए पुलिस ने कोर्ट में पेश कर उसे 5 दिन के रिमांड पर लिया है।

ऐसे आई पकड़ में चेन

जोधपुर की माता का थान पुलिस ने 3 जुलाई को 80 फीट रोड पर दबिश देकर एक गाड़ी से नकली नोट का बंटवारा करते युवक श्याम, सूरजाराम, राकेश, सुनील और अशोक को 45 हजार 500 हजार के नकली नोट के साथ गिरफ्तार किया था। इसके बाद सरदारपुरा पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर लोहावट के कुशलावा निवासी एक नाबालिग से 37 हजार 500 हजार के नकली नोट बरामद किए थे। इन आरापियों ने ही पूछताछ में मास्टरमाइंड गुरजीत सिंह का नाम बताया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *