Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: युवती के साथ थाने में छेड़छाड़ करने के मामले में हैड कांस्टेबल को किया गिरफ्तार…
Image

बीकानेर: युवती के साथ थाने में छेड़छाड़ करने के मामले में हैड कांस्टेबल को किया गिरफ्तार…

RASHTRADEEP NEWS

छेड़छाड़ का मामला दर्ज करवाने आई युवती से थाने में अभद्र व्यवहार करने हैड कांस्टेबल को नोखा पुलिस ने को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। थानाधिकारी राजीव रॉयल ने बताया कि थाने में छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराने आई युवती से थाने में हैड कांस्टेबल सागरमल व कांस्टेबल विक्रम सिंह द्वारा अभद्र व्यवहार किया गया। मामले में नोखा पुलिस ने मंगलवार को हैड कांस्टेबल सागरमल को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वहीं दूसरे अन्य आरोपी कांस्टेबल विक्रम सिंह की भूमिका की जांच की जा रही है।

आपको बता दें कि इस मामले की विभागीय जांच नोखा सीओ संजय बोथरा कर रहे है। बता दें, शनिवार रात को छेड़छाड़ की शिकायत लेकर युवती नोखा थाने पहुंची थी। इस दौरान पुलिसकर्मियों के द्वारा अभद्र व्यवहार करने आरोप लगाते हुए एक युवती ने नोखा थाने में रविवार को मुकदमा दर्ज करवाया था। जिस पर दोनों पुलिस कर्मियों को एसपी के द्वारा सस्पेंड किया जा चुका है व थानाधिकारी को लाइन हाजिर कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *