RASHTRADEEP NEWS
राजस्थान सरकार में पूर्व मंत्री व कद्दावर नेता देवीसिंह भाटी अस्वस्थ होने की खबर सामने आई। उन्हें बुधवार को सुबह हल्दीराम हार्ट हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। डॉक्टर्स की टीम उनकी देखरेख कर रही है। बुधवार को बीकानेर से लोकसभा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल नामांकन दाखिल करने के बाद सीधे हालचाल जाना के लिए हॉस्पिटल पहुंचे। डॉक्टर्स से हैल्थ अपडेट ली और उचित देखभाल के निर्देश दिये। राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिव्या कुमारी, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सी.पी.जोशी ने पूर्व मंत्री भाटी से दूरभाष पर वार्ता कर कुशलक्षेम पूछी।
मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ गुंजन सोनी का कहना है, पूर्व मंत्री भाटी की जांच और उपचार के बाद स्वास्थ्य में सुधार है – गेस्ट्रोएंटोलोजिस्ट डॉ. आशीष जोशी सहित डॉक्टर्स की एक टीम उनकी देखभाल कर रही है। वरिष्ठ चिकित्सक डाक्टर देवेंद्र अग्रवाल, डाक्टर पिंटू नाहटा सहित पूरा स्टाफ़ सक्रियता के साथ कार्यरत है।
पूर्व मंत्री भाटी के अस्वस्थता की सूचना मिलते ही पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास, पूर्व उपमहापौर अशोक आचार्य,भाजपा ज़िलाध्यक्ष विजय आचार्य, महामंत्री मोहन सुराणा, पूर्व ज़िलाध्यक्ष सत्यप्रकाश आचार्य, विजय उपाध्याय, आनंद सिंह भाटी, विश्वकर्मा कोशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, पूर्व यूआईटी चेयरमैन महावीर रांका, केशवानंद विश्वविद्यालय के कुलपति अरुण कुमार सिंह सहित अनेक गाँवों के सरपंच, पंच सहित भाजपा के वरिष्ठ नेतागणों सहित हज़ारो कार्यकर्ताओ का हॉस्पिटल पहुँच कर हाल-चाल जाने एवं जल्द से जल्द स्वस्थ्य होकर जनता के बीच लोटने की कामना करी।