Bikaner Breaking
  • Home
  • Rajasthan
  • तेज रफ्तार कार का कहर – बाइक को मारी टक्कर, दादा-पोती की मौत, एक बच्ची गंभीर…
Image

तेज रफ्तार कार का कहर – बाइक को मारी टक्कर, दादा-पोती की मौत, एक बच्ची गंभीर…

🟡 Rajasthan Accident News

श्रीगंगानगर जिले के अनूपगढ़ क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दर्दनाक हादसे में दादा और उनकी पोती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी पोती गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार दुर्घटना गांव 4 एलएसएम के लिंक रोड से नेशनल हाईवे-911 के पास हुई। बाइक पर सवार दादा अपनी दो पोतियों के साथ जा रहे थे, तभी तेज गति से आ रही कार ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार करीब 15 फीट दूर जा गिरे और बाइक के परखच्चे उड़ गए।हादसे में दादा और एक पोती की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरी पोती गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत दोनों बच्चियों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने एक बच्ची को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरी की हालत गंभीर होने पर उसे श्रीगंगानगर रेफर कर दिया गया।

घटना के बाद कार चालक वाहन को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार को कब्जे में लेकर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *