Bikaner Breaking
  • Home
  • Politics
  • BIG BREAKING NEWS: हिमाचल सरकार पर आया संकट, निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने दिया इस्तीफा…
Image

BIG BREAKING NEWS: हिमाचल सरकार पर आया संकट, निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने दिया इस्तीफा…


RASHTRADEEP NEWS

हिमाचल प्रदेश में सियासी हलचल तेज हो गई है। लोक निर्माण मंत्री व छह बार मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र के बेटे विक्रमादित्य सिंह ने मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया हैं। यह एलान उन्होने प्रेसवार्ता के दौरान किया। उन्होंने सरकार से नाराजगी जताई और कहा, “मुझे अपमानित किया गया। विधायकों को नजरंदाज किया गया, जिसका नतीजा कल दिखाई दिया। एक साल के घटनाक्रम में विधायकों की अनदेखी हुई। आवाज दबाई गई। कहा कि शिलान्यास मामले में मेरे विभाग के अफसरों को नोटिस दिए गए। साथ ही कहा की वीरभद्र सिंह छह बार सीएम रहे, लेकिन रिज पर उनकी प्रतिमा के लिए जगह नहीं मिली। इससे आहत हूं। अब गेंद आलाकमान के पाले में है।

क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायक राजेंद्र राणा ने कांग्रेस हाईकमान से सुक्खू को सीएमआर पद से हटाने की मांग की है। कहा है कि अगर ऐसा होता है तो वे वापस आ सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *