Bikaner Breaking
  • Home
  • Bharat
  • आंधी से गिरे होर्डिंग हुई14 जनो की मौत, देखे वीडियो…
Image

आंधी से गिरे होर्डिंग हुई14 जनो की मौत, देखे वीडियो…

RASHTRADEEP NEWS

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में सोमवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। यहां घाटकोपर इलाके में तेज आंधी से एक विशालकाय अवैध होर्डिंग गिर पड़ा, जिसकी चपेट में 100 लोग आ गए।हादसे में करीब 14 लोगों की जान चली गई है, जबकि 74 से अधिक लोग बुरी तरह घायल हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।होर्डिंग के नीचे फंसे लोगों को निकालने के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) और पुलिस ने अभियान चलाया।

यह अवैध होर्डिंग 17,040 वर्ग फुट का था, जो पंत नगर में ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे के किनारे एक पेट्रोल पंप पर गिरा था। इस दौरान यहां काफी लोग खड़े थे।काफी बड़ा होने के कारण इस होर्डिंग का नाम लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज था। बृह्नमुंबई नगर निगम (BMC) के मुताबिक, होर्डिंग लगाने के लिए अनापत्ति प्रमाणपत्र नहीं दिया गया था। BMC ने होर्डिंग लगाने वाली एजेंसी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *