Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर में शुरू हुआ घर तिरंगा अभियान, नियुक्त किए संयोजक व सहसंयोजक…
Image

बीकानेर में शुरू हुआ घर तिरंगा अभियान, नियुक्त किए संयोजक व सहसंयोजक…


RASHTRADEEP NEWS

बीकानेर आज से हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत पूरे देश में शुरू होगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दौरान देशवासियों से अपने घरों दफ्तर पर तिरंगा फहराने और सोशल मीडिया एकाउंट की डीपी (डिस्प्ले पिक्चर) में अपनी फोटो के साथ तिरंगे को भी फोटो लगाने की अपील की है। इस अभियान की शुरूआत खुद पीएम मोदी अपनी डीपी पर तिरंगा लगाकर की है। यह अभियान 15 अगस्त तक चलेगा।

भाजपा शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य ने बताया, आजादी के अमृत महोत्सव के साथ ही 2022 में शुरू किए गए इस अभियान में 2022 में कुल छह करोड़ लोगों ने तिरंगे के साथ अपनी फोटो साझा की थी जबकि 2023 में दस करोड़ लोगों ने अपनी फोटो तिरंगे के साथ साझा की थी इस साल यह संख्या और भी बढ़ेगी इस अभियान के तहत हर घर तिरंगा फहराने के साथ ही तिरंगा रैली, तिरंगा दौड़, तिरंगा कैनवास व तिरंगा गोष्ठी जैसे आयोजन भी किए जाएंगे। इस दौरान लोगों को यह भी बताया जाएगा कि राष्ट्रीय ध्वज का प्रतीक तिरंगा कैसे अस्तित्व में आया।

शहर जिला महामंत्री श्याम सुंदर चौधरी ने बताया, इस अभियान को लेकर जिले व मंडल स्तर पर संयोजक बनाएं गए है। बीकानेर शहर से मोहन सुराणा को जिला संयोजक व विजय उपाध्याय को सहसंयोजक नियुक्त किया है। गोपेश्वर मंडल प्रेम गहलोत, पुराना शहर मंडल अनिल हर्ष, नयाशहर मंडल सुरेश मारू, जस्सूसर मंडल बलदेव स्वामी, मुक्ताप्रसाद मंडल मनीष श्रीमाली, गंगाशहर मंडल मूलचंद दैय्या, रानीबाजार मंडल धर्मेंद्र सिंह, शिवबाड़ी मंडल संजय गुप्ता, जूनागढ़ मंडल विकास पंवार, लालगढ़ मंडल फारुख चौहान को नियुक्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *