RASHTRADEEP NEWS
बीकानेर में ठंड के बढ़ते ही जरूरत मन्दो की मदद के लिए उम्मीद वेलफेयर सोसायटी आगे आकर कम्बल वितरण का काम शुरू कर दिया है। बीकानेर जिला मुख्यालय में बढ़ती ठंडी को देखते हुए शहर के जरूरत मंद लोगो को उम्मीद वेलफेयर के द्वारा कम्बल वितरण किया गया। संस्था के पदाधिकारियो ने बताया कि जरूरत मंद लोगो की मदद के लिए प्रयास किया जा रहा है।

पहले चरण में शहरी क्षेत्र के 200 जरूरतमन्दों को कम्बल वितरित किया गया है। जानकारी मिलने के बाद ऐसे जरूरतमन्दों की सूची तैयार कर दूसरे चरण में फिर से कम्बल वितरण की तैयारी की जा रही है। संस्था के द्वारा प्रयास किया जा रहा है की ज्यादा से ज्यादा जरूरतमंद लोग की मदद की जा सके।

कड़ाके की ठण्डी में आर्थिक तंगी के कारण ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े नही ले पाते है। ऐसी वजह से उम्मीद वेलफेयर आगे आई है। इस काम मे संस्था स्वमसेवक पुरुषोत्तम स्वामी, रामनिवास गोदारा होटल वीर तेजा, चंपालाल शर्मा, हेतराम जाखड़, रामकैलश सरपंच, श्योपत जाखड़, राजू हुड्डा, किशन जाखड़, शिवनारायण जाखड़, विकाश शर्मा, रणजीत, हंसराज सहारण समेत अन्य कार्यकर्ता सक्रिय रहे।