Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, आग में 13 लोग जले जिंदा 70 से अधिक घायल…
Image

एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, आग में 13 लोग जले जिंदा 70 से अधिक घायल…

🟢 Accident News

मंगलवार अलसुबह मथुरा में एक्सप्रेस-वे पर एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। घने कोहरे और तेज रफ्तार के बीच करीब 8 बसें और 3 कारें आपस में टकरा गईं। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक के बाद एक वाहन भिड़ते चले गए और यात्रियों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला। हादसे के तुरंत बाद वाहनों में भयानक आग लग गई, जिसमें 13 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि 70 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर के बाद ऐसा महसूस हुआ जैसे कोई बम विस्फोट हुआ हो। लोग जान बचाने के लिए बसों के शीशे तोड़कर कूदते नजर आए, लेकिन कुछ ही मिनटों में बसें पूरी तरह जलकर राख हो गईं। पुलिस के पहुंचने से पहले आसपास के लोग मौके पर मदद के लिए पहुंच गए थे। गंभीर रूप से घायलों को आगरा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

हादसे के बाद एक्सप्रेस-वे पर करीब 3 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने बसों से शवों को खरोच-खरोच कर बाहर निकाला। घटनास्थल से कटे हुए अंग भी मिले हैं, जिन्हें 17 पॉलिथीन बैग में भरकर सुरक्षित रखा गया है। मृतकों की पहचान के लिए डीएनए टेस्ट कराया जाएगा। प्रशासन ने आशंका जताई है कि मृतकों की संख्या में अभी और बढ़ोतरी हो सकती है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए गए हैं। हादसे की जांच के लिए चार सदस्यीय टीम गठित की गई है, जो 48 घंटे के भीतर रिपोर्ट प्रशासन को सौंपेगी। पुलिस के अनुसार टक्कर के बाद एक राहगीर की सूचना पर कार्रवाई शुरू की गई थी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *