Bikaner Breaking
  • Home
  • Rajasthan
  • RGHS सेवाएं बंद करने वाले अस्पतालों पर गिरेगी गाज…
Image

RGHS सेवाएं बंद करने वाले अस्पतालों पर गिरेगी गाज…

RGHS News

राजस्थान सरकार ने राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम (RGHS) का विरोध करने वाले अस्पतालों पर कड़ा रुख अपनाने की तैयारी कर ली है। मेडिकल हेल्थ डिपार्टमेंट अब ऐसे प्राइवेट हॉस्पिटल को पैनल सूची से बाहर करेगा, जो आरजीएचएस के तहत इलाज देने से मना कर रहे हैं।

मेडिकल हेल्थ डिपार्टमेंट की प्रिंसिपल सेक्रेटरी गायत्री राठौड़ ने बताया कि– प्रदेशभर में 50% से ज्यादा हॉस्पिटल अभी भी इस योजना के अंतर्गत सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन जयपुर समेत कुछ बड़े शहरों के अस्पताल संचालक लगातार इसका विरोध कर रहे हैं। इनकी सूची तैयार की जा रही है और जल्द ही नियमों के तहत कार्रवाई होगी। राठौड़ ने कहा कि लाभार्थियों को परेशानी न हो, इसके लिए प्रदेश के अलग-अलग जिलों से 350 से अधिक अस्पतालों ने आरजीएचएस से जुड़ने के लिए आवेदन किया है। सरकार जल्द ही इन्हें पैनल में शामिल कर देगी, ताकि मरीजों को इलाज में कोई दिक्कत न आए।

सूत्रों के अनुसार, जयपुर के 5 से 7 प्राइवेट हॉस्पिटलों पर आरजीएचएस के तहत बड़े स्तर पर गड़बड़ियों के आरोप साबित हुए, जिसके बाद विभाग ने इन पर लाखों की पेनल्टी लगाई। पेनल्टी से बचने और सरकार पर दबाव बनाने के लिए अस्पताल संचालकों ने नया एसोसिएशन बनाकर योजना के खिलाफ आंदोलन शुरू कर दिया। उन्होंने फार्मा स्टोर संचालकों और अन्य अस्पतालों को भी इस विरोध में शामिल करने की कोशिश की है।

राज्य सरकार का कहना है कि– मरीजों के हितों से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे अस्पताल चाहे कितने भी बड़े क्यों न हों, अगर योजना का बहिष्कार करेंगे तो उन्हें पैनल से बाहर कर दिया जाएगा।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *