Bikaner Breaking
  • Home
  • Education
  • राजस्थान में छात्रावास प्रवेश 2025: 15 सितंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन…
Image

राजस्थान में छात्रावास प्रवेश 2025: 15 सितंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन…

Rajasthan Hostel Admission 2025

राजस्थान में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से संचालित राजकीय और अनुदानित छात्रावासों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक विद्यार्थी 15 सितंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया SSO ID के माध्यम से नवीन प्रवेश पोर्टल SJMS पर होगी।

26 छात्रावासों में 1324 विद्यार्थियों के लिए सुविधा

विभाग के संयुक्त निदेशक एल.डी. पंवार ने जानकारी दी कि जिले में विभाग द्वारा 21 राजकीय, 2 अनुदानित और 3 निजी सहभागिता योजनान्तर्गत कुल 26 छात्रावास संचालित किए जा रहे हैं। इन छात्रावासों में कुल 1324 विद्यार्थियों के लिए सीटें स्वीकृत हैं।

क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी?

  • गुणवत्तापूर्ण भोजन व नाश्ता
  • आवास व शैक्षणिक माहौल
  • पोशाक, जूते, तौलिया, तेल और साबुन
  • बिजली व पानी की सुविधा

राज्य सरकार द्वारा प्रत्येक विद्यार्थी को ₹3,250 प्रतिमाह (9.5 माह/वर्ष) मैस भत्ता भी दिया जाएगा।

प्रवेश की शर्तें

  • आवेदनकर्ता को पिछली कक्षा में कम से कम 40% अंक लाना अनिवार्य।
  • विद्यार्थी अधिकतम 3 छात्रावास विकल्प चुन सकते हैं।
  • प्रवेश वरीयता के आधार पर दिया जाएगा।

किन्हें मिलेगा लाभ?

  • इन छात्रावासों में SC, ST, स्वच्छकार, विमुक्त घुमंतु व अर्द्धघुमंतु, मिरासी, भिश्ती, OBC, MBC, EWS वर्ग के विद्यार्थी प्रवेश ले सकेंगे।
  • परिवार की वार्षिक आय ₹8 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • राज्य सरकार के कर्मचारी एवं पे-लेवल 11 तक वेतन पाने वाले अभिभावकों के बच्चे भी पात्र होंगे।

कब और कहाँ करें आवेदन?

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर 2025 है। इच्छुक विद्यार्थी SSO पोर्टल के SJMS प्रवेश मॉड्यूल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *