Illegal Hotel Rajasthan
शनिवार को अनूपगढ़ पुलिस और कालिका यूनिट ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए वार्ड नंबर 15 में स्थित एक दुकान के ऊपर बिना अनुमति चल रहे होटल पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो युवतियों सहित कुल छह लोगों को हिरासत में लिया। इनमें होटल संचालक और तीन अन्य युवक भी शामिल हैं। जांच के बाद युवतियों को परिजनों को सौंप दिया गया। होटल में न तो आने-जाने वालों की एंट्री का रिकॉर्ड रखा गया था और न ही किसी भी व्यक्ति से पहचान संबंधी दस्तावेज लिए गए थे। पुलिस ने इसे सुरक्षा में गंभीर चूक मानते हुए होटल को तत्काल बंद करवा दिया।
अनूपगढ़ पुलिस ने बताया कि शहर में अवैध होटल, गेस्ट हाउस और किराए पर दी गई जगहों की विशेष निगरानी की जा रही है। ताकि किसी भी तरह की आपराधिक या अनैतिक गतिविधियों को रोका जा सके।















