Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर शहर में इस क्षेत्र में गिरा मकान, पिछली दुर्घटना में एक की हुई थी मौत…
Image

बीकानेर शहर में इस क्षेत्र में गिरा मकान, पिछली दुर्घटना में एक की हुई थी मौत…

RASHTRA DEEP NEWS

बीकानेर में जर्जर मकानों के गिरने का सिलसिला लगातार जारी है। पिछले दिनों मकान ढहने से एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई थी। शनिवार को दम्माणी चौक स्थित पुगलिया गली में एक वर्षों पुराना जर्जर मकान गिर गया। गनीमत रही कि जिस वक्त हादसा हुआ उस वक्त मकान के आसपास कोई नहीं था अन्यथा बड़ा हादसा हो जाता। जानकारी के अनुसार करीब तीस वर्षों से यह मकान बंद पड़ा है। मकान की सार संभाल नहीं होने के कारण धीरे-धीरे जर्जर हो गया। बताया जा रहा है कि नगर निगम ने मकान मालिक को नोटिस भी दे रखा है, परंतु मकान मालिक की ओर से कार्यवाही नहीं की गई। अभी लगातार हो रही बारिश के चलते शनिवार को मकान ढह गया। जानकारी के अनुसार मकान के आगे गली में बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे, लेनिक जैसे ही मकान गिरता दिखा बच्चे वहां से भाग गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *