Bikaner Breaking
  • Home
  • Rajasthan
  • मकान विवाद बना जानलेवा, भाजपा मंडल अध्यक्ष की हुई मौत…
Image

मकान विवाद बना जानलेवा, भाजपा मंडल अध्यक्ष की हुई मौत…

Rajasthan Politics


भरतपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में प्रॉपर्टी विवाद ने हिंसा का रूप ले लिया। जहां भाजपा नेता और मुखर्जी मंडल अध्यक्ष ऋषभ बंसल की पत्थर से हमला कर हत्या कर दी गई। घायल अवस्था में भाजपा नेता को जयपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान शनिवार सुबह उनकी मौत हो गई।

घटना 6 अप्रैल की सुबह पुरोहित मोहल्ले की है, जब बंसल अपने नए मकान की सफाई करवा रहे थे। पड़ोसी द्वारा हिस्सेदारी का दावा करने पर विवाद हुआ। समझाने के प्रयास में एक युवक ने पत्थर से हमला कर दिया। जिससे बंसल गंभीर रूप से घायल हो गए और सिर, गर्दन, रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोटें आई थीं। जिसके चलते ऋषभ बंसल के भतीजे सौरभ बंसल द्वारा दर्ज करवाई। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, बाकी की तलाश जारी है। ओर जिस मकान को लेकर विवाद हुआ, उसे पुलिस ने सीज कर दिया है। भाजपा नेता ऋषभ बंसल सर्राफा व्यापार से भी जुड़े थे। उनके निधन से राजनीतिक और कारोबारी जगत में शोक की लहर है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *